फ़िनलैंड के तोर्नियो में दिव्यांग दिवस पर कला प्रदर्शनी

फ़िनलैंड का आइने कला संग्रहालय 3 दिसंबर के अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर तोर्नियो में येन्नि-यूलिया वालिनहेइमो-हेइमोनेन (Jenni-Juulia Wallinheimo-Heimonen) की कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाएगा। प्रदर्शनी 3 दिसंबर 2026 से 5 जनवरी 2027 तक चलेगी। पहले दिन के कार्यक्रम में प्रवेश मुफ़्त होगा और फ़िनिश सांकेतिक भाषा में दुभाषिए की सुविधा होगी।
वेनिस बिएनाले में दिखाई गई कलाकृतियाँ और नई रचनाएँ
प्रदर्शनी “Rajalla På Gränsen” शॉपिंग सेंटर की दूसरी मंज़िल पर गैलेरिया कोर्ट्टेरी (Galleria Kortteeri) में लगेगी। इसमें वे कलाकृतियाँ होंगी जिन्हें वालिनहेइमो-हेइमोनेन ने 2024 के वेनिस बिएनाले में फ़िनलैंड के आल्तो पवेलियन में प्रदर्शित किया था। कलाकार हेइदी लिनसेन (Heidi Linsén) के साथ बनाई गई नई कलाकृतियाँ भी शामिल होंगी। प्रदर्शनी संग्रहालय के वर्षगांठ कार्यक्रम और यूरोपीय सांस्कृतिक राजधानी “Oulu2026” के कार्यक्रम का हिस्सा है।
पहले दिन का कार्यक्रम 3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से
पहले दिन का कार्यक्रम गुरुवार, 3 दिसंबर को फ़िनलैंड के समयानुसार दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा। संगीत समूह Ville Köngäs Duo और तोर्नियो घाटी थिएटर का “Happy Crew” प्रस्तुति देंगे। केक और कॉफ़ी परोसी जाएगी। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में सभी मुफ़्त भाग ले सकते हैं और स्थल पूरी तरह सुलभ है।